धनबाद में दो डायग्नोस्टिक सेंटर सील

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: धनबाद डीसी उमा शंकर सिंह के निर्देश पर पीसी एंड पीएनडीटी समिति ने बिना सोनोलॉजिस्ट के चलने वाले दो डायग्नोस्टिक सेंटर को सील कर दिया गया।

उपायुक्त ने पीसी एंड पीएनडीटी समिति को जिले में सोनोलॉजिस्ट नहीं होने के बावजूद मशीन बंद नही करने वाले विभिन्न डायग्नोस्टिक सेंटरों को नोटिस देकर बंद करने का निर्देश दिया था।

इसी क्रम में आज डॉ. कुमार गौतम, आर.के. श्रीवास्तव, दयानंद प्रसाद, मनोज गोप ने मैक्स पैथोलैब नया बाजार व सांई डायोगनिसटिक डायग्नोस्टिक सेंटर जय हिन्द मोड़ रांगामाटी को सील किया।

Share This Article