दुमका में हड़िया पीने से महिला सहित दो की मौत

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: फूड प्वाइजनिंग से सदर प्रखंड के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आदिवासी समुदाय के दो लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच गंभीर लोगों का फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाजरत है।

घटना सदर प्रखंड के गादी-कोरैया पंचायत के मिर्जा टोला गांव के आदिवासी टोला की है। मृतकों में मक्कू किस्कू (40) और सुशील हेम्ब्रम (45) है।

वहीं एक ही परिवार के मांझी हेम्ब्रम, उसका बेटा सुशील हेम्ब्रम और बहू बिटी मुर्मू इलाजरत है। जबकि मांझी हेम्ब्रम के पत्नी मक्कू की मौत हो चुकी है। दो अन्य गंभीर रूप से इलाजतर में मार्शिल हेम्ब्रम और मतला हेम्ब्रम है।

जानकारी के अनुसार दुर्गा पूजा के दशहरा के अवसर पर सभी गांव के समीप ढ़ोढ़िया गांव में लगे मेला देखने के लिए गये थे, जहां चावल से बने देशी शराब हड़िया पीने से हालत बिगड़ी।

स्थानीय स्तर पर सभी ने इलाज कराया। लेकिन मक्कू किस्कू और सुशील हेम्ब्रम की मौत हो गई। परिजनों ने मृतकों का अंतिम संस्कार भी कर दिया।

बाद में अन्य पांचों की हालत फिर बिगड़ी और सभी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। इलाजरत लोगों की हालत समान्य बतायी जा रही है।

मामले में बीडीओ राजेश सिन्हा ने बताया कि देशी हड़िया पीने से मौत प्रतित हो रही है। सभी शराब के सेवन का आदि से थे।

Share This Article