झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य सरकार (State government) ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो पदाधिकारियों का तबादला (Transfer) किया है।

कार्मिक ,प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग रांची के उप सचिव के पद पर पदस्थापित चंद्रभूषण प्रसाद (Chandra Bhushan Prasad) को स्थानांतरित करते हुए मंत्रिमंडल सचिवालय निगरानी विभाग का उप सचिव बनाया गया है।

कार्मिक विभाग ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी

जबकि मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के उप सचिव अमर कुमार (Amar Kumar) को स्थानांतरित  करते हुए कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग का उप सचिव बनाया गया है।

इस संबंध में कार्मिक विभाग ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

Share This Article