रामगढ़ बस दुर्घटना में घायल दो व्यक्ति रिम्स रेफर, एक गंभीर

इनमें सुशील कुमार का इलाज न्यूरो सर्जरी विभाग (Department of Neuro Surgery) के डॉ सीबी सहाय की यूनिट (Unit) में किया जा रहा है

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रामगढ़ (Ramgarh) जिले के चुटुपालू घाटी में मंगलवार को एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।

दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं। इनमें से घायल दो लोगों को रांची RIMS लाया गया है।

सुशील की स्थिति नाजुक है

RIMS के PRO डॉ राजीव रंजन ने बताया कि दो लोगों को RIMS में भर्ती किया गया है।

इनमें सुशील कुमार का इलाज न्यूरो सर्जरी विभाग (Department of Neuro Surgery) के डॉ सीबी सहाय की यूनिट (Unit) में किया जा रहा है।

सुशील की स्थिति नाजुक है। वहीं नवीन कुमार का इलाज सर्जरी विभाग के डॉ RS शर्मा की देखरेख में चल रहा है।

घाटी में ब्रेक फेल हो गया

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को सुबह बिहार से रांची जा रही यात्रियों से भरी बस रामगढ़ थाना (Ramgarh Police Station) क्षेत्र के चुटूपालू घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि रांची से रामगढ़ की ओर आ रहे एक ट्रेलर का घाटी में ब्रेक फेल (Brake Fail) हो गया।

इसके बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर (Dividers) को तोड़ते हुए दूसरे लेन में जा घुसा और रांची की तरफ जा रही बस से टकरा गया।

TAGGED:
Share This Article