गिरिडीह में फैक्ट्री में काम करने के दौरान दो मजदूरों की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: गिरिडीह के चतरो स्थित बालमुकुंद फैक्ट्री में काम करने के दौरान शनिवार की अहले सुबह दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों में टेटू महतो और कीमो तूरी के रूप में की गई है।

दोनों गांडेय के जोधपुर गांव के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी विनय राम घटनास्थल पर पहुंचे।

उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार शनिवार की अहले सुबह जब दोनों मजदूर फैक्ट्री के अंदर मिक्सर मशीन में काम कर रहे थे।

इसी दौरान दोनों के मौत की बात सामने आ रही है। हालांकि घटना के असल कारणों का पता नहीं चल सका है।

बताया जाता है कि घटना के बाद दोनों मजदूरों को फैक्ट्री प्रबंधन ने इलाज के लिए शहर के नर्सिंग होम भेजा, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी बताया जाता है कि दोनों मजदूरों के परिजनों के साथ फैक्ट्री प्रबंधन के बीच मुआवजा देने को प्रबंधन वार्ता हुई।

जिसमें फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से नियमों के तहत 775000 रुपये देने पर सहमति बनी। जानकारी के अनुसार इस वार्ता में भाकपा माले के नेता भी शामिल हुए थे।

Share This Article