Homeझारखंडपलामू में 5 लाख के इनामी सहित दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

पलामू में 5 लाख के इनामी सहित दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Published on

spot_img

मेदिनीनगर: राज्य सरकार (State Government) की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत दो माओवादी नक्सलियों (Maoists) ने पलामू पुलिस (Palamu Police) के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

इनमें से एक नक्सली पर पांच लाख रुपये का इनाम था।

बुधवार को Palamu IG राजकुमार लकड़ा, उपायुक्त ए.दोड्डे, पलामू SP चंदन सिन्हा, गढ़वा SP अंजनी कुमार झा, CRPF कमांडेंट सुदेश कुमार, IPS ऋषभ गर्ग, SDPO सुरजीत कुमार, NDC शैलेश कुमार की मौजूदगी में नौडीहा बाजार निवासी सबजोनल कमांडर संतु भुइयां उर्फ संतोष भुइयां और नावाबाजार निवासी सबजोनल कमांडर राजेश ठाकुर ने आत्मसमर्पण किया।

इन अधिकारियों ने दोनो नक्सलियों को माला पहनाकर व बुके देने के साथ शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

अधिकारियाें ने दोनों नक्सलियों को एक- एक लाख का चेक भी प्रदान किया ।

पलामू में 5 लाख के इनामी सहित दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण Two naxalites surrendered in Palamu with a reward of 5 lakhs

संतु भुइयां पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था

SP चंदन सिन्हा ने बताया कि संतु भुइयां उर्फ संतोष भुइयां पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

संतोष भुइयां दो दर्जन से अधिक बडी घटनाओं में संलिप्त है। माओवादी नक्सली राजेश ठाकुर भी आधा दर्जन से अधिक बड़ी घटनाओं में संलिप्त है।

दोनो नक्सलियों के खिलाफ ज़िले के भंडरिया, नौडीहा, पांकी, छत्तरपुर और मदनपुर के थाने में मामले दर्ज हैं।

IG राजकुमार लकड़ा और उपायुक्त ए. दोड्डे ने कहा कि दोनों आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों और उनके परिवार को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सारी सुविधाएं मुहैया कराई जायेगी।

माओवादियों के आत्मसमर्पण से नक्सली संगठन को बड़ा झटका

इस मौके पर माओवादी नक्सली संतु भुइयां और राजेश ठाकुर ने कहा कि वे अपने निजी समस्याओं को लेकर संगठन में शामिल होकर हथियार उठाने को मजबूर हुए थे।

उन्होंने कहा कि लोभ देकर नक्सली संगठन में शामिल कराया जाता है लेकिन बाद में कोई लाभ नहीं मिलता है।

संगठन सिर्फ उपयोग करते हैं। इन माओवादियों के आत्मसमर्पण से नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...