नागपुर में वैलेंटाइन डे पर लव अफेयर की वजह से दो लोगों की गई जान, जानिए…

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

2 People Died in Love Affair: Love Affair में किस समय कौन सा मोड़ आ जाए, कोई कुछ नहीं बता सकता। वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) पर महाराष्ट्र के नागपुर में लव अफेयर (Love Affair) के चलते दो लोगों का Murder हो गया है।

बताया जा रहा है ‎कि गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप होने के बाद वह लड़की ‎किसी दूसरे लड़के से बातें करने लगी थीं। लड़के को यह नागवार लगा और उसका ‎विवाद हो गया। जो इतना बढ़ गया ‎कि दो लोगों की हत्या कर दी गई।

दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड था

हालां‎कि पुलिस का कहना है कि दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड था। इस मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। मर्डर के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

‎मिली जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय सूरज उर्फ बिहारी अमीर महतो हाल ही में दो साल की सजा काटने के बाद वर्धा जेल से रिहा हुआ था। वह अजनी पुलिस स्टेशन के एरिया में नाइक नगर में घूम रहा था। उसी दौरान चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी गई।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि नाइक नगर इलाके से 26 वर्षीय विपिन राजकुमार गुप्ता, 26 वर्षीय अनिल और 27 वर्षीय विजय को गिरफ्तार किया गया है।

लड़की ने गुप्ता से रिलेशन खत्म कर लिया

प्रारंभिक जांच के अनुसार, विपिन राजकुमार गुप्ता का एक लड़की के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। लड़की ने गुप्ता से रिलेशन खत्म कर लिया था। इसके बाद लड़की ने बिहारी के साथ दोस्ती कर ली थी।

बिहारी ने हाल ही में गुप्ता को चेतावनी दी थी कि वह लड़की से दूर रहे। इसी को लेकर दोनों में दुश्मनी हो गई थी। पुलिस ने बताया कि बिहारी जब बाइक से जा रहा था, उसी दौरान उस पर आरोपियों ने हमला कर दिया।

इस दौरान बिहारी भागा और एक घर में जाकर छिप गया, लेकिन हमलावरों ने उसे पकड़ लिया और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी।

दूसरी घटना पंचपावली इलाके की

इधर दूसरी घटना पंचपावली इलाके की है। यहां प्रेम प्रसंग के विवाद को सुलझाने की कोशिश के दौरान तांडापेठ निवासी अभिषेक उर्फ भांजा संजय गुलाबे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

इसके बाद अभिषेक को गंभीर हालत में मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान अभिषेक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने 28 वर्षीय रोहित सुनील नाहरकर, 30 वर्षीय श्याम बाबू कुसेरे और 20 वर्षीय राजकुमार लचलवार को इस मामले में गिरफ्तार (Arrest) किया है।

Share This Article