गोड्डा में होली की रात दो महिलाओं की हत्या

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोड्डा: जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार रात दो महिलाओं की हत्या (Women Murder ) कर दी गई। बलबड्डा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर जबकि महगामा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की हत्या कर दी गई।

गोड्डा के महगामा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में एक नाबालिग लड़की का शव (Dead Body) बरामद हुआ है। शव की पहचान ईसीएल कर्मी की पुत्री के रूप में हुई है, जो बुधवार शाम अपनी सहेली के घर अबीर खेलने के लिए गयी थी लेकिन घर नहीं लौटी।

उसकी सहेली के घर में मिला लड़की का दुपट्टा

जब देर शाम तक वो घर नहीं आई तो घरवालों ने खोजबीन शुरू की। परिजन रातभर ढूंढते रहे लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह लड़की का शव एक खेत में मिला। परिजनों के अनुसार लड़की का दुपट्टा उसकी सहेली के घर में मिला है।

इधर, शव मिलने की सूचना के बाद गुरुवार सुबह SDPO महगामा शिव शंकर तिवारी घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच शुरू दी है। SDPO ने बताया कि दोनों हत्या (Murder) की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

TAGGED:
Share This Article