Homeझारखंडलातेहार में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

लातेहार में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लातेहार: महुआडांड़-डालटनगंज मुख्य पथ पर सोमवार को सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।

इस दौरान एक ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार सुबोध मिंज (35) तथा रोहित कुजूर (21) की मौत हो गई।

दोनों युवक महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दुरूप पंचायत के हरतुआ बरटोली गांव के रहने वाले थे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद महुआडांड़ थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटना की जांच करने वाले पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।

अगर सिर में हेलमेट होता तो संभवत: इनकी जान बच सकती थी। पुलिस ने घटना की जानकारी दोनों युवकों के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

बताया गया कि दोनों महुआडांड़ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान महुआडांड़ से बांसकर्चा की ओर जा रहे ट्रैक्टर से इनकी टक्कर हो गई।

दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। रोहित के परिजनों ने बताया कि वह काम के लिए गुजरात जा रहा था। दोस्त उसे बस स्टैंड छोड़ने गया था।

spot_img

Latest articles

ह्यूस्टन में झारखंड के व्यापारियों के लिए नए मौके, SBU में खास बैठक

रांची : रांची की सरला बिरला यूनिवर्सिटी (SBU) में शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक...

आदिवासी नीति सम्मेलन के दूसरे दिन भविष्य की राह तय करने पर जोर

RANCHI : डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय शोध संस्थान (टीआरआई) में चल रहे तीन दिवसीय...

झारखंड में वक्फ संपत्तियों का ब्योरा अपलोड, 67% से ज्यादा डेटा पोर्टल पर दर्ज

JHARKHAND : झारखंड में वक्फ की संपत्तियों का डेटा “उम्मीद पोर्टल” पर डालने का...

 निलंबित IAS विनय चौबे की पत्नी से दोबारा पूछताछ, एसीबी अधिकारियों की टीम घर पहुंची

रांची : आय से ज्यादा संपत्ति रखने के मामले में निलंबित IAS अधिकारी विनय...

खबरें और भी हैं...