Homeझारखंडगोड्डा के Bandhan Bank में 16 लाख की लूट, घटना सीसीटीवी में...

गोड्डा के Bandhan Bank में 16 लाख की लूट, घटना सीसीटीवी में कैद

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गोड्डा: गोड्डा जिले के महागामा अनुमंडल मुख्यालय के मोहनपुर चौक स्थित बंधन बैंक (Bandhan Bank) को सोमवार को लूट लिया गया है।

दोपहर करीब दो बजे हथियारों से लैस चार अपराधी बैंक की शाखा में घुसे। इन्होंने बैंक कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर करीब 16 लाख रुपये लूट लिए।

सभी अपराधी हेलमेट पहने हुए थे। बताया जा रहा है कि शाखा प्रबंधक को गन प्वाइंट में लेकर काउंटर में रखे पैसे निकाल लिए गए।

विरोध करने पर कुछ कर्मचारियों के साथ मारपीट

विरोध करने पर कुछ कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। इसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना के समय करीब पांच से छह उपभोक्ता भी बैंक में मौजूद थे।

घटना के बाद बैंक का सायरन बजने से आसपास के लोगों व पुलिस को वारदात की जानकारी हुई। घटना को अंजाम देने के बाद चारों लुटेरे हथियार लहराते हुए अपनी बाइक पर बैठ कर निकल गए।

कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि घटना को अंजाम देने कुल छह अपराधी आए थे। इसमें से दो बाहर खड़े थे।

चार लोग बैंक के अंदर आए। करीब 10 मिनट से भी कम समय में यह घटना को अंजाम देकर निकल गए।

सूचना के बाद महागामा एसडीपीओ शिव शंकर तिवारी पुलिस बल के साथ बैंक परिसर पहुंचे। बताया जा रहा है कि घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।

पुलिस जांच के लिए इसे अपने साथ ले गई है। लुटेरों की तलाश के लिए पुलिस ने सभी मुख्यमार्गों की नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा घटना के बारे में बैंक मैनेजर से पूछताछ की गई है।

spot_img

Latest articles

बकाया छात्रवृत्ति पर हंगामा, विधायक बोले – कब मिलेगी छात्रों को मदद?

MLA Raises Question Regarding Pending Scholarship: आजसू पार्टी के विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी...

रांची एयरपोर्ट पर कई उड़ानें रद्द, यात्रियों को परेशानी

Several Flights Cancelled at Ranchi Airport: रांची एयरपोर्ट (Ranchi Airport) से उड़ान भरने वाली...

हैदराबाद समिट में शामिल होने का न्योता, तेलंगाना डिप्टी CM ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Telangana Deputy CM meets Hemant Soren: शुक्रवार को तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी...

नाबालिग से लगातार दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कठोर सज़ा

Harsh Punishment for Rapist : रांची सिविल कोर्ट में स्थित पोक्सो न्यायालय (POCSO Court)...

खबरें और भी हैं...