Homeझारखंडलोहरदगा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में बरामद की गई...

लोहरदगा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में बरामद की गई विस्फोटक

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लोहरदगा: लोहरदगा पुलिस अधीक्षक प्रियंका मीणा के नेतृत्व में लोहरदगा पुलिस को सोमवार को बड़ी कामयाबी मिली है।

लोहरदगा पुलिस ने नक्सल खोज मुहिम के दौरान पुतरार के जंगल से नक्सलियों द्वारा बड़े पैमाने पर छिपायी गयी विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 175 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद की है।

जानकारी के अनुसार पुतरार के जंगल परिसर में विशेष अभियान दल के जवान नक्सल खोज मुहिम पर तैनात थे।

इस दौरान उन्हें जंगल में संदेहास्पद स्थिति में कुछ उपकरण दिखायी दिये। जवानों ने तत्काल इसकी सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। जंगल परिसर से नक्सलियों द्वारा डंप किया गया विस्फोटक बरामद किया गया।

मिली सफलता के बाद जिला पुलिस अधीक्षक प्रियंका मीना ने सभी जवानों का हौसला आफजाई की है। साथ ही संबंधित जंगल क्षेत्र में नक्सल खोज मुहिम को और अधिक तीव्र करने के निर्देश दिया है।

उल्लेखनीय है कि गत आठ फरवरी से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 10 बार सुरक्षा बलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो चुकी है।

इस दौरान एक हार्डकोर नक्सली मारा गया है एवं नौ नक्सलियों को लोहरदगा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पिछले कई दिनों से लोहरदगा जिला के सीमा क्षेत्र के जंगलों में पुलिस के द्वारा माओवादियों के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

spot_img

Latest articles

बकाया छात्रवृत्ति पर हंगामा, विधायक बोले – कब मिलेगी छात्रों को मदद?

MLA Raises Question Regarding Pending Scholarship: आजसू पार्टी के विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी...

रांची एयरपोर्ट पर कई उड़ानें रद्द, यात्रियों को परेशानी

Several Flights Cancelled at Ranchi Airport: रांची एयरपोर्ट (Ranchi Airport) से उड़ान भरने वाली...

हैदराबाद समिट में शामिल होने का न्योता, तेलंगाना डिप्टी CM ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Telangana Deputy CM meets Hemant Soren: शुक्रवार को तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी...

नाबालिग से लगातार दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कठोर सज़ा

Harsh Punishment for Rapist : रांची सिविल कोर्ट में स्थित पोक्सो न्यायालय (POCSO Court)...

खबरें और भी हैं...