

रामगढ़ : रामगढ़ जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित चुटूपालू घाटी में मंगलवार को NH-33 पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है।





घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और यातायात बहाल कराने में जुट गई।
दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाने के लिए क्रेन की मदद ली गई। वाहन को सड़क किनारे किए जाने के बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य कराया गया।
हादसे में मृतक की पहचान और घायलों की स्थिति को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
