झंडा लगाने के दौरान हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया युवक की मौत

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नीचे पहाड़ीडीह गांव में बुधवार को ईद-ए-मिलाद-उन्नबी के मौके पर एक दुखद हादसा हो गया। झंडा लगाने के दौरान हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से 20 वर्षीय सब्बीर अंसारी की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि सब्बीर अपने घर की छत पर झंडा लगा रहा था। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर छत पर गिर पड़ा। परिजन तुरंत उसे गिरिडीह सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग अस्पताल पहुंच गए। सब्बीर की शादी करीब एक साल पहले हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती है। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि घर के ऊपर से बिजली का तार गुजर रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग से तारों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।