


जयपुर: अहमदाबाद से उदयपुर घूमने पहुंचे एक पर्यटक की ओर से खाने में कॉकरोच मिलने की शिकायत किए जाने पर रेस्तरां के संचालक और कर्मचारियों द्वारा कथित तौर पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
घटना शनिवार को धानमंडी थाना क्षेत्र में दिल्ली गेट चौक के पास स्थित मीरा रेस्तरां में हुई। पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय पर्यटक जयेश पटेल के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें उपचार के लिए महाराणा भूपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।





