Ukraine-Russia War : छह करोड़ बैरल कच्चा तेल जारी करेगी अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यू यार्क: अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बाद छह करोड़ बैरल कच्चा तेल जारी करने का फ़ैसला किया है।

इससे कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई उछाल से थोड़ी राहत मिलेगी।

मंगलवार को पेरिस स्थित 31 सदस्यीय एजेंसी की आपातकालीन वर्चुअल बैठक में छह करोड़ बैरल कच्चा तेल जारी करने का फ़ैसला किया गया।

इस बैठक में अमेरिका की ऊर्जा मंत्री जेनिफ़र ग्रहमहोल्म ने कहा कि अमेरिका अपने सामरिक कच्चे तेल कोष से तीन करोड़ कच्चे तेल की आपूर्ति करेगा, ताकि कच्चे तेल की मार्केट में सप्लाई लाइन बाधित न होने पाए।

अमेरिका सहित पश्चिमी देशों ने अभी तक कच्चे तेल को प्रतिबंधों से दूर रखा है। इसके अतिरिक्त शेष कच्चे तेल की भरपाई खाड़ी देशों सहित अन्यान्य देशों के सामरिक कोष से होगी।

Share This Article