भारत

अरे! यह तो गजब की शादी, जानकी बन गई फराह और प्रेमी राम को बना लिया अपना

Unique Wedding in UP: Ayodhya में राम मंदिर के निर्माण को लेकर पूरे भारत में उत्साह है। इसी बीच UP के बरेली में अनोखी शादी हुई है। फराह नामक मुस्लिम युवती ने इस्लाम ( Islam) धर्म त्याग अपना नाम जानकी रखा। इसके बाद उसने अपने प्रेमी राम से शादी कर ली। ये शादी Bareilly के अयोध्या धाम मंदिर (Ayodhya Dham Temple) में हुई।

राम-जानकी की शादी

बरेली में हुई राम-जानकी की शादी के Photo-Video सोशल मीडिया पर काफी Viral हो रहे हैं। फराह से जानकी बनी युवती का कहना है कि वह राम को सालों से जानती है। बचपन से दोनों साथ में ही पढ़ते थे। वह राम से ही शादी करना चाहती थी। इसलिए उसने सनातन धर्म अपना लिया है और अपना नाम जानकी रख लिया है।

national-news-wedding-in-up-oho-wonderful-marriage-farah-became-a-junkie-and-made-her-lover-ram

अयोध्या धाम मंदिर में हुआ विवाद

मामला बरेली के थाना भोजीपुरा का है। यहां अयोध्या धाम मंदिर में एक ऐसा विवाह हुआ, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। दरअसल, यहां फराह नामक मुस्लिम लड़की ने पहले इस्लाम छोड़ा और सनातन धर्म अपनाया। इसके बाद फराह ने अपना नाम जानकी रख अपने प्रेमी राम के साथ मंदिर में विवाह किया।

कैसे हुआ राम -फराह में प्यार

कपल ने बताया कि दोनों School में साथ पढ़ते थे। पढ़ाई के दौरान ही दोनों के बीच प्यार हो गया था। ये प्यार समय के साथ बरकरार रहा। एक समय ऐसा आया कि दोनों ने जीने-मरने की कसम खा ली। मगर दोनों का धर्म बीच में आ रहा था।

इसलिए दोनों ने कानून का सहारा लेकर अपनी शादी को अंजाम दिया। बता दें कि ये शादी पुलिस की मौजूदगी में पूरे बैंड बाजे के साथ हुई है। इस दौरान काफी लोग भी वहां मौजूद थे। बता दें कि फराह से जानकी बनी युवती की उम्र 23 साल है।

दुल्हन का कहना है कि वह 6 सालों से राम को जानती है। उसने जो किया है, वह अपनी मर्जी से किया है। फिलहाल इस शादी के वीडियो और फोटो Social Media पर काफी Viral हो रहे हैं और ये शादी चर्चाओं में बनी हुई है।

national-news-wedding-in-up-oho-wonderful-marriage-farah-became-a-junkie-and-made-her-lover-ram

फराह से जानकी बनी युवती

फराह से जानकी बनी युवती का कहना है कि उसे राम से प्यार था। राम और उसने जीने-मरने की कसम खा ली थी। मगर प्यार में धर्म बीच में आ रहा था। इसलिए उसने सनातन धर्म अपनाकर और अपना नाम जानकी रखकर राम के साथ शादी कर ली। युवती का कहना है कि अब उसे फराह नहीं बल्कि, जानकी के नाम से जाना जाएगा।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker