सम्राट चौधरी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे भोला पासवान शास्त्री की जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व सीएम भोला पासवान शास्त्री की जयंती पर राजकीय समारोह में शामिल होकर उनकी सादगी और सार्वजनिक सेवा को याद किया।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना में भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्व. भोला पासवान शास्त्री की जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके सरल जीवन, सार्वजनिक सेवा और समाज के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को नमन किया। सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्होंने सार्वजनिक जीवन में जिस सादगी से भरा आचरण किया वह आने वाले समय में भी जनप्रतिनिधियों का पाथेय बना रहेगा।

Share This Article