नई दिल्ली : पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने रविवार को उत्तराखंड से लौटते ही नई दिल्ली में अपने आवास में बने आश्रम में सुबह-सुबह लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ उनकी बातें सुनीं, उनका हाल जाना और उनकी परेशानियों को समझने की कोशिश की बल्कि जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता भी दी।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेरे लिए जनसेवा कोई औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन का संकल्प है। लोग अपनी उम्मीदें लेकर मेरे पास आते हैं और उनकी आंखों में भरोसा देखकर मेरी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि किसी जरूरतमंद को निराश होकर वापस न लौटना पड़े। जनता की परेशानी मेरी अपनी परेशानी है और उनके चेहरे पर राहत की मुस्कान ही मेरे लिए सबसे बड़ा संतोष है।
जनता रूपी भगवान को मेरा सर्वस्व—तन, मन और धन समर्पित है। सेवा का यह सिलसिला यूं ही चलता रहेगा।


