रांची : सरायकेला में डीसी और एसपी की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक में दुर्गा पूजा के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी गई हैं। रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर सख्त कार्रवाई होगी।
इसके अलावा पंडालों में महिलाओं के लिए अलग गेट, सीसीटीवी से निगरानी, और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। पूजा समितियों ने भी प्रशासन का पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है।


