शादी समारोह में करंट लगने से चाचा की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: कोडरमा (Koderma) के सीमावर्ती इलाका गिरिडीह जिले (Giridih) के खेड़ा में रविवार की रात शादी समारोह के दौरान करंट लगने से दूल्हे के बड़े चाचा की मौत हो गई।

घटना के बाद रविवार की देर रात करंट की चपेट में आए व्यक्ति को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि उनके घर में शादी की रस्म अदा की जा रही थी।

इसी दौरान जोगेंद्र भुइयां (50) के द्वारा घर की महिलाओं को गीत गाने के लिए माइक दिया जा रहा था।

माइक में करंट आने से वह बेहोश होकर गिर गए

माइक में करंट आ जाने से वह मूर्छित होकर गिर गए।

इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं सदर अस्पताल कोडरमा में सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

परिजनों ने बताया कि भतीजे की शादी 25 जून को होनी थी ,जिसे इस घटना के बाद रोक दिया गया है।

TAGGED:
Share This Article