खूंटी में अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर शव को नाले में दफनाया

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी : अज्ञात अपराधियों ने जरियागढ़ थाना के समुंदर गांव निवासी लोहरा उरांव(65) की हत्या कर शव को एक नाले में गाड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, लोहरा उरांव दो दिनों से लापता था। शनिवार को कुछ लोगों ने नाले के पास लोहरा उरांव के गमछे को देखा और शक होने पर नाले कें आसपास ग्रामीण शव की तलाश करने लगे।

कुछ दूरी पर उन्हें बदबू आयी और कुछ दूरी पर दफनाया गया शव दिखा। मृतक के बेटे जेगा उरांव ने शव की शिनाख्त की।

बाद में इसकी सूचना जरियागढ थाना को दी गयी। थाना प्रभारी मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस मामला दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

Share This Article