17 जून को सीएम हाउस घेरेगा एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा

उन बिंदुओं को लेकर राज्य के सहायक अध्यापक 17 जून को रांची में जुटेंगे

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : 17 जून को एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा (Para Teacher) ने अपनी मांगों को लेकर CM हाउस गिरने का फैसला किया है।

मोर्चा के संयोजक विनोद बिहारी महतो ने कहा कि CM आवास (CM House) घेराव से पहले मोर्चा की ओर से सभी मंत्रीगण के आवास पर अपनी मांग पत्र के साथ आमंत्रण दिया गया।

सहायक अध्यापकों की एक नियमावली बनी है, जिसमें कुछ बिंदुओं पर सरकार अभी तक आगे नहीं बढ़ी है।

उन बिंदुओं को लेकर राज्य के सहायक अध्यापक 17 जून को रांची में जुटेंगे।

क्या हैं प्रमुख मांगें

राज्य के सहायक अध्यापकों को वेतनमान, EPF और अनुकंपा का लाभ दिया जाए। आकलन परीक्षा का आयोजन जल्द हो।

अप्रशिक्षित को प्रशिक्षण का एक मौका दिया जाए। 4 प्रतिशत मानदेय बढ़ोतरी जनवरी 2023 से सभी सहायक अध्यापकों को अविलंब दिया जाए।

TAGGED:
Share This Article