Latest Newsझारखंडभारतीय जोड़े की अनूठी शादी, मेहमान कार से नहीं उतरे

भारतीय जोड़े की अनूठी शादी, मेहमान कार से नहीं उतरे

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

दुबई: कोविड -19 महामारी के चलते दुबई में रहने वाले एक भारतीय जोड़े ने अपनी शादी में अनूठे तरीके से मेहमाननबाजी की। उन्होंने अपने घर के बाहर अपने प्रियजनों के लिए ड्राइव-बाय वेडिंग समारोह रखा।

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, केरल के रहने वाले मुहम्मद जजीम और अल्मास अहमद ने पहले निकाह किया और फिर वे अपने घर के बाहर फूलों के आर्च के नीचे खड़े हो गए। ऐसे परिजन और दोस्त जो निकाह का हिस्सा नहीं बन सके थे, उनके लिए घर के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग वाला रिसेप्शन रखा गया।

इसके तहत उनके दोस्त और करीबी घर के बाहर दो मिनट के लिए अपनी कार रोकते थे, उन्हें बधाई देते थे और कुछ तस्वीरें क्लिक करके चले जाते थे।

खलीज टाइम्स ने जजीम के हवाले से कहा, नियम आसान थे और हमने एक वीडियो आमंत्रण के जरिए सारे मेहमानों को इसके बारे में बताया था। मेहमान ड्राइव करके आते थे, कुछ मिनट रुककर फोटो लेकर फिर ड्राइव करके चले जाते थे। हमने उनसे कहा कि वे कार से न उतरें, ताकि ट्रैफिक न रुके।

एमिरेट्स एयरलाइन में एयरोनॉटिकल इंजीनियर जजीम ने आगे कहा कि उनके माता-पिता और कई रिश्तेदार बुजुर्ग हैं, इसलिए वे बड़ा समारोह नहीं करना चाहते थे।

हालांकि दुबई सरकार ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए समारोह करने की अनुमति दे दी है, फिर भी इस जोड़े ने ड्राइव-बॉय रिसेप्शन करना बेहतर समझा।

spot_img

Latest articles

42000 सहिया बहनों को झारखंड सरकार की ओर से तोहफा, खाते में आएंगे 24-24 हजार रुपये

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में सहिया दीदियों के लिए बड़ा ऐलान किया...

कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी रमा खलखो ने हटिया और शतरंजी में की पदयात्रा, की जीत दिलाने की अपील

रांची : नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी रमा खलखो ने शुक्रवार...

धनबाद में कुत्ते की पीटकर हत्या, पेटा इंडिया की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज

धनबाद : जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र में एक कुत्ते को पीटकर मार डालने...

विधानसभा में गूंजा बुंडू बड़ा तालाब का मुद्दा, शीघ्र सफाई और सौंदर्यीकरण की मांग

रांची: झारखंड विधानसभा के चालू सत्र में खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने बुंडू के...

खबरें और भी हैं...