UP Elections : कांग्रेस की तीसरी पोस्टर गर्ल भी बीजेपी में हुई शामिल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लखनऊ: कांग्रेस की तीसरी पोस्टर गर्ल भी बीजेपी में हुई शामिल।

पल्लवी सिंह कांग्रेस के लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान के चेहरों में से एक थीं। सिंह लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गई हैं।

इससे पहले, कांग्रेस के महिला केंद्रित चुनाव अभियान के दो अन्य चेहरे – प्रियंका मौर्य और वंदना सिंह भाजपा में शामिल हो गई थी।

वंदना सिंह का स्वागत करते हुए उत्तर प्रदेश बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि कांग्रेस के पोस्टर में चार में से तीन बहनें अब बीजेपी परिवार में हैं।

वंदना सिंह ने, अपने पूर्ववर्तियों की तरह, कांग्रेस पर पार्टी के प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

Share This Article