Latest NewsबिहारNDA के होंगे उपेंद्र कुशवाहा! जल्द करेंगे घोषणा

NDA के होंगे उपेंद्र कुशवाहा! जल्द करेंगे घोषणा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJD) जल्द ही NDA में शामिल होगी। इस बात की घोषणा खुद RLJD चीफ उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) जल्द ही कर सकते हैं।

वैसे इस बात की आशंका शुरू से ही जाहिर की जा रही थी कि उपेंद्र कुशवाहा NDA में शामिल होंगे।

NDA के होंगे उपेंद्र कुशवाहा! जल्द करेंगे घोषणा- Upendra Kushwaha will be of NDA! will announce soon

उपेंद्र कुशवाहा NDA में शामिल होने का एलान कर सकते

JDU से अलग होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) लगातार इस बात का दावा कर रहे थे कि वह BJP का साथ नहीं देंगे लेकिन अब माना जा रहा है कि वह जल्द ही NDA में शामिल होंगे।

माना जा रहा है कि 30 April को उपेंद्र कुशवाहा NDA में शामिल होने का एलान कर सकते हैं।

NDA के होंगे उपेंद्र कुशवाहा! जल्द करेंगे घोषणा- Upendra Kushwaha will be of NDA! will announce soon

अमित शाह से उपेंद्र कुशवाहा की हुई थी मुलाकात

वैसे NDA में उपेंद्र कुशवाहा के शामिल होने के कयास तभी से लगाए जा रहे थे जब उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) से 20 April 2023 को मुलाकात की थी। तभी से माना जा रहा था कि उपेंद्र कुशवाहा जल्द ही NDA में लौट सकते हैं।

बता दें कि अमित शाह उपेंद्र कुशवाहा के बीच लगभग 45 मिनट तक बातचीत हुई थी। इस दौरान बिहार BJP के पूर्व अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल रालोजद (Dr. Sanjay Jaiswal Ralojd) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद भी मौजूद थे।

NDA के होंगे उपेंद्र कुशवाहा! जल्द करेंगे घोषणा- Upendra Kushwaha will be of NDA! will announce soon

2014 में रह चुके हैं NDA के साथ

यह भी बता दें कि 2014 में भी उपेंद्र कुशवाहा NDA में रह चुके हैं। तब कुशवाहा की तत्कालीन पार्टी RLSP को तीन सीटें NDA द्वारा दी गई थी तीनों ही सीटों पर RLSP ने जीत दर्ज की थी।

उसे बाद 2017 में जह बिहार के CM नीतीश कुमार (Nitish Kumar) NDA से अलग हुए थे तो उपेंद्र कुशवाहा भी उनके साथ हो लिए थे।

अब एक बार फिर से उपेंद्र कुशवाहा नीतीश कुमार से अलग हो गए हैं अपनी नई पार्टी RLJD बना ली है। काफी समय से BJP की भी नजर उपेंद्र कुशावाहा पर थी अंतत: BJP को इस मामले में जीत मिल गई है उपेंद्र कुशवाहा एक बार फिर से NDA का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

JDU में बड़ी टूट का कर चुके हैं दावा

इससे पहले Upendra Kushwaha ने हाल के दिनों में दावा किया था कि जल्द ही JDU में बड़ी टूट होने वाली है।

उन्होंने JDU को डूबता हुआ जहाज बताते हुए ये भी दावा किया है कि JDU के कई शीर्ष नेता उनके सम्पर्क में हैं JDU में टूट की तस्वीर जल्द ही सामने आएगी।

बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा ने ये पहली बार बल्कि इस तरह का दावा पहले भी करते रहे हैं। हालांकि, उपेंद्र कुशवाहा ने JDU के उन नेताओं के नाम का खुलासा नहीं किया है जो उनके सम्पर्क में हैं।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...