अमेरिकी सेना ने ईरानी हमले में मारे गए दो सैनिकों की पहचान की

अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध के दौरान जॉर्डन में मारे गए दो सैनिकों की पहचान उजागर की। दोनों इस्लामिक स्टेट विरोधी अभियान के समर्थन में तैनात थे।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वाशिंगटन: अमेरिकी सेना ने पिछले सप्ताह ईरान के साथ युद्ध के दौरान मारे गए दो सैनिकों की सोमवार को पहचान की। रक्षा विभाग ने एक बयान में कहा कि हवाई के ईवा बीच निवासी फर्स्ट लेफ्टिनेंट टायलर जेम्स फीहान (25) और टेक्सास के कैरोल्टन निवासी इसाबेला गोंजालेस (19) की जॉर्डन में मौत हो गई। दोनों इस्लामिक स्टेट समूह के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान के समर्थन में वहां तैनात थे। हालांकि, उनकी मौत कैसे हुई, इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने शनिवार को कहा था कि ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमलों से बचाव के दौरान जॉर्डन में दो अमेरिकी सैन्यकर्मी मारे गए। अमेरिकी सेना ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध में अब तक कुल 17 सैन्यकर्मियों की मौत हुई है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।