जर्मनी के बाद अब केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आई अमेरिका की टिप्पणी, भारत ने…

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

US State Department on Kejriwal Arrest: भारत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की कथित शराब घोटाला (Liquor Scam) मामले में गिरफ्तारी पर अमेरिकी विदेश विभाग के एक प्रवक्ता की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है।

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि हम भारत में कुछ कानूनी कार्यवाही के बारे में अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताते हैं।

मंत्रालय ने कहा कि कूटनीति में देशों से दूसरों की संप्रभुता और आंतरिक मामलों का सम्मान करने की अपेक्षा की जाती है। साथी लोकतंत्रों के मामले में यह जिम्मेदारी और भी अधिक है। अन्यथा यह अस्वास्थ्यकर मिसाल कायम कर सकती है।

बयान में कहा गया है कि भारत की कानूनी प्रक्रियाएं एक स्वतंत्र न्यायपालिका (Independent Judiciary) पर आधारित हैं, जो उद्देश्यपूर्ण और समय पर परिणामों के लिए प्रतिबद्ध हैं। उस पर आक्षेप लगाना अनुचित है।

Share This Article