उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर हादसे में सभी छह लोगों की मौत, शव बरामद

उत्तराखंड के जोशीमठ में पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुए निजी हेलीकॉप्टर में सवार पायलट समेत सभी छह लोगों की मौत हो गई है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चमोली: उत्तराखंड में चमोली जिले के जोशीमठ में पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर में सवार पायलट समेत सभी छह लोगों की मौत हो गई है और उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर बदरीनाथ से देहरादून जाते समय उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हेलीकॉप्टर में सवार कैप्टन हिमांशु व पांच यात्रियों प्रताप, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर के. और एच. एस. नटराजा की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्री बेंगलुरु के रहने वाले थे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।