अभिनेता विजय वर्मा अपने अलग और एक्सपेरिमेंटल फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में उन्हें मुंबई में एक बेहद अलग अंदाज में स्पॉट किया गया. अभिनेता ने ब्लैक कलर का ड्रामेटिक कट-आउट टॉप, लेदर ट्राउजर और ओवरसाइज्ड सनग्लासेस पहने हुए थे. उनका यह लुक देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.

कट-आउट टॉप ने खींचा ध्यान
विजय वर्मा का पूरा लुक काफी बोल्ड और हटकर था. उनके ब्लैक आउटफिट में कट-आउट डिजाइन साफ नजर आ रहा था, वहीं बड़े आकार के सनग्लासेस ने उनके लुक को और ज्यादा एक्सपेरिमेंटल बना दिया. पैपराजी वीडियो सामने आने के बाद लोगों की नजर खास तौर पर उनके आउटफिट पर टिक गई.
कुछ यूजर्स ने की उर्फी से तुलना
विजय के इस लुक पर सोशल मीडिया यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं. कुछ लोगों को उनका फैशन एक्सपेरिमेंट पसंद आया, जबकि कुछ ने इसे लेकर मजेदार कमेंट किए. कई यूजर्स ने विजय की तुलना उर्फी जावेद से करते हुए उन्हें ‘मेल वर्जन ऑफ उर्फी जावेद’ तक कह दिया.
कमेंट सेक्शन में दिखे मजेदार रिएक्शन
विजय वर्मा के वायरल वीडियो पर कुछ यूजर्स ने उनके लुक को ‘हॉरिबल’ बताया, तो कुछ लोगों ने उनके आउटफिट को लेकर मजाकिया प्रतिक्रियाएं दीं. हालांकि, सोशल मीडिया पर किसी सेलिब्रिटी के फैशन को लेकर अलग-अलग राय सामने आना कोई नई बात नहीं है.
फैशन को लेकर एक्सपेरिमेंट करते हैं विजय
विजय वर्मा अक्सर अपने फैशन चॉइस के साथ प्रयोग करते नजर आते हैं. वह पारंपरिक लुक से अलग हटकर आउटफिट और एक्सेसरीज कैरी करने के लिए पहचाने जाते हैं. उनका यह नया अंदाज भी इसी एक्सपेरिमेंटल स्टाइल का हिस्सा माना जा रहा है. फिलहाल उनका यह लुक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है.


