
Government Employees Salary : झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार की वित्तीय स्थिति को लेकर अनावश्यक भ्रम फैलाया जा रहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि वेतन भुगतान में हुई देरी तकनीकी और प्रक्रियागत कारणों से है, जिसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। यह स्थिति हर वर्ष इस समय बनती है। सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और किसी को भी अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपने शासनकाल में वित्तीय अनुशासन को कमजोर किया, वे आज अनावश्यक आरोप लगा रहे हैं। राज्य सरकार पारदर्शी वित्तीय प्रबंधन और विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है।

