मणिपुर में फिर हिंसा, हथियारबंद बदमाशों ने तीन लोगों को उतारा मौत के घाट

सशस्त्र बदमाशों ने हमलाकर ग्राम सुरक्षा बल के तीन सदस्यों की हत्या कर दी। मृतकों की पहचान पोनलेन के सतन्यो तुबोई, के पोनलेम के नगामिनलुन लोवम और लैंगकिचोई के नगामिनलुन किपगेन के रूप में हुई है। मृतक कुकी समुदाय से थे।

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

इंफाल: मणिपुर में इंफाल पश्चिम और कांगपोपकी जिलों की सीमा पर मंगलवार का सुबह हथियारबंद बदमाशों ने घात लगाकर हमला कर दिया और ग्राम सुरक्षा बल के तीन सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद सेना और असम राइफल्स के जवानों ने बदमाशों की घेराबंदी करने के लिए सर्च अभियान तेज कर दिया है।

3 लोगों की हत्या

जानकारी के मुताबिक मणिपुर में मंगलवार सुबह करीब 8:20 बजे इंफाल पश्चिम और कांगपोपकी जिलों की सीमा पर कांगुई इलाके में इरेंग और करम वैफेई के बीच स्थित गांव में कुछ बदमाशों ने घात लगाकर हमला कर दिया। सशस्त्र बदमाशों ने हमलाकर ग्राम सुरक्षा बल के तीन सदस्यों की हत्या कर दी। मृतकों की पहचान पोनलेन के सतन्यो तुबोई, के पोनलेम के नगामिनलुन लोवम और लैंगकिचोई के नगामिनलुन किपगेन के रूप में हुई है। मृतक कुकी समुदाय से थे।

गाँव में तलाशी अभियान शुरू

इस घटना के बाद भारतीय सेना और असम राइफल्स के जवानों ने गांव पर हमला करने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

Share This Article