मशहूर संगीतकार किशोर कुमार के बंगले को High Grade Hotel बनाएंगे विराट कोहली

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली (Star player Virat Kohli) मशहूर संगीतकार किशोर कुमार (Kishore Kumar) के जुहू स्थित बंगले को हाईग्रेड होटल (Highgrade Hotels) बनाएंगे।

विराट कोहली ने इस बंगले का बड़ा हिस्सा पांच वर्ष के लिए किशोर कुमार के पुत्र अमित कुमार से लीज पर ले लिया है। यहां इस समय मरम्मत कार्य जारी है, जो बहुत जल्द पूरा हो जाएगा।

बताया जा रहा है कि अगले महीने से किशोर कुमार के बंगले पर आलीशान होटल (Luxurious Hotels) की शुरुआत हो सकती है।

विराट कोहली का यह पहला रेस्टोरेंट नहीं है

अमित कुमार ने बताया कि Cricketer Virat Kohli  मुंबई स्थित इस बंगले में Restaurants शुरू करेंगे। इस जगह को पांच साल के लिए विराट को लीज पर दिया है। विराट कोहली का यह पहला रेस्टोरेंट (Restaurants) नहीं है।

क्रिकेटर ने साल 2017 में दिल्ली के आरकेपुरम में भी एक Restaurants खोला था। विराट की खुद की कपड़ों की कंपनी भी है, जिसका नाम रॉन्ग है।

कहा जा रहा है कि मुंबई में संगीतकार किशोर कुमार के बंगले पर खोला गया रेस्टोरेंट क्रिकेटर (Restaurant Cricketer) के लिए लकी साबित होगा।

Share This Article