RJD को लगा बड़ा झटका, इस कद्दावर नेता ने छोड़ी पार्टी, लगाया यह आरोप…

News Aroma Desk

Vrushin Patel left RJD: बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को एक और झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद वृषिण पटेल (Vrushin Patel) ने शनिवार को पार्टी छोड़ दी। उन्होंने पार्टी पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया है।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को लिखे इस्तीफा पत्र में पटेल ने लिखा कि मैंने महसूस किया कि RJD को समर्पित कार्यकर्ताओं की कोई आवश्यकता नहीं है और ना ही दल को सामाजिक न्याय और सांप्रदायिक सद्भाव में आस्था है।

मैं बहुत दुखित मन से RJD की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। पटेल बिहार सरकार (Bihar Government) में मंत्री और पूर्व में सांसद भी रह चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले शुक्रवार को राजद के पूर्व राज्यसभा सांसद अहमद अशफाक करीम ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था।

उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव (Lalu Yadav) को पत्र लिखकर अल्पसंख्यकों को सम्मानजनक हिस्सेदारी नहीं देने का आरोप लगाया था।

x