मिचौंग साइक्लोन की वजह से झारखंड में बदला मौसम, ठंड ने अब दी दस्तक

मौसम विभाग के अनुसार, 11 दिसंबर से राज्य में न्यूनतम तापमान गिरने का अनुमान है। इस दौरान राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान रामगढ़ में 10 डिग्री सेल्सियस और अधिक उच्चतम तापमान सिंहभूम में 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Weather : झारखंड में दिसंबर के पहले सप्ताह में मौसम का मिजाज बदल चुका है। Michaung Cyclone के कारण पारा गिरने लगा है। राज्य में अब ठंड ने दस्तक दे दी है। उच्चतम तापमान सबसे अधिक 26.1 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज हुआ है।

11 दिसंबर से और कम होगा न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, 11 दिसंबर से राज्य में न्यूनतम तापमान गिरने का अनुमान है। इस दौरान राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान रामगढ़ में 10 डिग्री सेल्सियस और अधिक उच्चतम तापमान सिंहभूम में 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। सुबह में कोहरा के बाद आसमान मुख्यतः साफ रहेगा।

Share This Article