मध्य प्रदेश में 11 दिसंबर को होगी BJP विधायक दल की बैठक, CM पद पर…

मध्य प्रदेश में सोमवार यानी 11 दिसंबर को विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। सभी विधायकों को इस बारे में आधिकारिक रूप से सूचित किया गया है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Madhya Pradesh Assembly Elections : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद BJP में मुख्यमंत्री पद (Chief Minister post) के लिए मंथन चल रहा है, लेकिन अब जल्द ही मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस खत्म हो जाएगा।

क्योंकि, विधायक दल की बैठक की तारीख और समय तय हो चुका है। मध्य प्रदेश में सोमवार यानी 11 दिसंबर को विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। सभी विधायकों को इस बारे में आधिकारिक रूप से सूचित किया गया है।

8 दिसंबर को पर्यवेक्षकों के नाम का ऐलान कर दिया

विधायक दल की बैठक की अध्यता केंद्रीय नेतृत्व द्वारा चुने गए पर्यवेक्षकों के द्वारा किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री के चेहरा कौन होगा इस पर विचार किया जाएगा।

बता दें कि, मध्य प्रदेश में केंद्रीय नेतृत्व ने 8 दिसंबर को पर्यवेक्षकों के नाम का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, OBC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा (Asha Lakra) को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

Share This Article