जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 2 दिन तक शुष्क रहेगा मौसम

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बादल छाए रहने से बुधवार को न्यूनतम तापमान में थोड़ा सुधार हुआ है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में अगले 2 दिन तक मोटे तौर पर मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा है, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है। शनिवार तक यहां मुख्य रूप से मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।

इस बीच श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री, पहलगाम में 0.5 डिग्री और गुलमर्ग में माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं लद्दाख के लेह में रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.6 डिग्री, कारगिल में माइनस 6.5 और द्रास में माइनस 13.5 डिग्री दर्ज हुआ।

इसके अलावा जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 11.9, कटरा में 11.5, बटोटे में 6.3, बनिहाल में 3.4 और भद्रवाह में 4.1 डिग्री दर्ज किया गया।

Share This Article