झारखंड में 31 मार्च को बदल सकता है मौसम का मूड, इन हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Weather : राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में गर्मी (Heat) लोगों के पसीने छुड़ा दे रही है। शुक्रवार को राज्य के कई भागों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

अब मौसम विभाग (Weather Department) के पूर्वानुमान के मुताबिक, 31 मार्च को राज्यभर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव के आसार हैं।

Weather Department के अनुसार 31 मार्च को झारखंड के पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य भागों में बारिश होने की संभावना है। इन भागों में रांची, लोहरदगा, हजारीबाग, लातेहार, धनबाद, पलामू, गढ़वा, कोडरमा, चतरा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां (Seraikela-Kharsawan) शामिल हैं।

Weather Department के पूर्वानुमान के मुताबिक, 31 मार्च को इन क्षेत्रों में वज्रपात के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

Share This Article