झारखंड में बारिश और आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Weather News: रांची सहित झारखंड में शुक्रवार को गर्मी का असर बढ़ा है। मौसम विभाग ने बताया कि रविवार से मौसम में बदलाव के साथ गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। रविवार को राजधानी रांची और राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाएंगे, और आंधी, ओलावृष्टि के साथ कुछ स्थानों पर वज्रपात की संभावना है।

हालांकि, पलामू और आसपास के जिलों में बादल कम रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, 27 से 30 फरवरी तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश होगी।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक, अगले दो दिनों (26 और 27 फरवरी) तक अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। लेकिन 26 फरवरी की शाम से मौसम में बदलाव शुरू होगा।

27 फरवरी से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। इस दिन के लिए ओलावृष्टि, तेज हवाओं और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 30 फरवरी तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

Share This Article