भाजपा ‘जेन- जी’ को खुलकर अपनी बात रखने की आजादी देती है : समिक भट्टाचार्य

समिक भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा जेन-जी को अलग समूह नहीं मानती, युवाओं को अपनी बात रखने और खान-पान चुनने की पूरी आजादी देने में विश्वास रखती है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता: भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी ‘जेन-जी’ को एक अलग समूह के तौर पर नहीं देखती और युवाओं को खुद को अभिव्यक्त करने की आजादी देती है। भट्टाचार्य ने यहां भाजपा कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पार्टी युवा पीढ़ी पर अपना फैसला थोपने या उन्हें एक अलग समूह के तौर पर अलग-थलग करने में विश्वास नहीं रखती है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा अपनी बात थोपने में विश्वास नहीं रखती और ‘जेन-जी’ को अपनी आवाज उठाने की आजादी देती है। उन्हें एक अलग समूह के तौर पर अलग-थलग नहीं किया जाना चाहिए। वे राष्ट्रवाद, देशभक्ति और भारत माता के प्रति सम्मान में विश्वास रखते हैं।’’ उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब भाजपा नगर निकाय चुनावों से पहले ‘जेन-जी’ को एक महत्वपूर्ण वोट बैंक के तौर पर देख रही है।

राज्यसभा सदस्य भट्टाचार्य ने यह भी कहा कि लोगों को यह तय करने की आजादी होनी चाहिए कि वे क्या खाना चाहते हैं और उन पर सांस्कृतिक या धार्मिक आधार पर कोई पाबंदी नहीं लगाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई व्यक्ति (नवरात्र के दौरान) नवमी के दिन मछली या मांस खाना चाहता है, तो इसमें क्या बुराई है?’’ कुछ हिंदू संगठनों के नेताओं द्वारा बंगाली हिंदुओं से नवरात्र के दौरान मांसाहारी भोजन से परहेज करने को कहे जाने के बाद उनकी यह टिप्पणी आई। भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘खान-पान का चयन व्यक्ति की अपनी पसंद होनी चाहिए और दूसरों को इसे तय नहीं करना चाहिए। कोई मछली खा सकता है, कोई मांस खा सकता है, जबकि कोई दोनों में से कुछ भी न खाने का फैसला कर सकता है। यह व्यक्ति की अपनी पसंद है।’’

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।