BREAKING: पश्चिम बंगाल में वोट काउंटिंग के बीच बवाल, आसनसोल और बांकुरा में BJP-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प, लाठीचार्ज तक की नौबत

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 की मतगणना के दौरान आसनसोल और बांकुरा में BJP-TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई, हालात बिगड़ने पर सुरक्षा बलों को लाठीचार्ज करना पड़ा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

डेस्क: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज घोषित किए जाने हैं। राज्य की 293 सीटों पर किसकी सरकार बनेगी, इस पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है। शुरुआती रुझानों ने मुकाबले को और भी दिलचस्प बना दिया है। इस बीच, आसनसोल और बांकुरा से बड़ी खबर सामने आई है। आसनसोल में BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की घटना दर्ज की गई है। वहीं बांकुरा यूनिवर्सिटी स्थित मतगणना केंद्र के बाहर भी दोनों दलों के समर्थक आपस में भिड़ गए।

हालात बिगड़ते देख मौके पर केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात करना पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बलों को बुलाया गया और स्थिति को संभालने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा। इसके बाद इलाके में माहौल को शांत कराया गया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।