पश्चिम बंगाल सरकार ‘शत्रु संपत्तियों’ की संरक्षक बनेगी: शुभेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य की सभी शत्रु संपत्तियों का संरक्षक पश्चिम बंगाल सरकार को बनाने जा रही है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि केंद्र सरकार राज्य में स्थित सभी ‘शत्रु संपत्तियों’ का संरक्षक पश्चिम बंगाल सरकार को बनाने जा रही है। शत्रु संपत्तियों से तात्पर्य उन चल और अचल संपत्तियों से है, जिनमें जमीन, इमारतें, शेयर और बैंकों में जमा सोना शामिल हैं। ये संपत्तियां उन लोगों की हैं जो भारत के शत्रु माने जाने वाले देशों में जाकर बस गए और वहां की नागरिकता ले ली है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।