पश्चिमी सिंहभूम: कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में शोक की लहर

पश्चिमी सिंहभूम के जराईकेला थाना क्षेत्र के सागजोड़ी गांव में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Drowning Accident : पश्चिमी सिंहभूम के जराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत सागजोड़ी गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी शंकर भूमिज के पुत्र हरीश भूमिज के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार, हरीश अपनी छोटी बहन के साथ गांव के एक कुएं में नहाने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। काफी देर तक वापस न आने पर ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू की गई।

कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किशोर को कुएं से बाहर निकाला और तत्काल स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलने पर जराईकेला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।