Latest Newsझारखंडबिजली का तो जो हाल है सो है, रांची के इस इलाके...

बिजली का तो जो हाल है सो है, रांची के इस इलाके में 7 दिनों से जलापूर्ति ठप

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: गर्मी बढ़ने से बिजली की खपत (Power Consumption) का बढ़ना स्वाभाविक है और इसकी आपूर्ति तो तभी की जा सकती है, जब बिजली अधिक हो। राजधानी रांची में लगभग सभी मोहल्लों में बार-बार बिजली (Electricity) कटती है।

यह स्थिति तो है ही, इसके साथ ही Doranda के रिसालदार नगर में बताया जा रहा है कि 7 दिनों से नगर निगम की ओर से जलापूर्ति नहीं हो रही है।

इस परेशानी की ओर नगर निगम को ध्यान देना जरूरी है। मोहल्ले के करीब 700 परिवारों पर इसका प्रभाव है। राजेंद्र चौक (Rajendra Chowk) में निर्माणधीन ब्रिज के कारण यही स्थिति उत्पन्न हुई है।

बिजली का तो जो हाल है सो है, रांची के इस इलाके में 7 दिनों से जलापूर्ति ठप-Whatever is the condition of electricity, water supply has stopped in this area of ​​Ranchi for 7 days.

क्षतिग्रस्त कर दी गई मुख्य पाइप लाइन, समस्या का स्थायी समाधान नहीं

लोगों का कहना है कि बिना नक्शा के ड्रिलिंग (Drilling) करने के दौरान जलापूर्ति की मुख्य पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। एक बार मरम्मत भी हुई, परंतु स्थायी मरम्मत न होने के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है।

निर्माण कार्य में लगी कंपनी क्षतिग्रस्त पाइपलाइन (Damaged Pipeline) की ठीक से मरम्मत नहीं कर रही है, जिस कारण मोहल्ले में जलापूर्ति संकट बनी हुई है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सिर्फ रिसालदार नगर ही नहीं, निवारणपुर, आनंदपुर,अरविंदो नगर में भी जलापूर्ति पर असर पड़ रहा है।

यहां करीब 1200 परिवार जलापूर्ति (Water Supply) नहीं होने से परेशान हैं। दूसरी हो स्थानीय पार्षद का कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद मोहल्ले के लोगों से उनको खास मतलब नहीं है।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...