झारखंड

आशा लकड़ा के पिता के निधन पर प्रदेश भाजपा ने जताया शोक

रांची: झारखंड भाजपा के प्रमुख नेताओं और पदाधिकारियों ने बुधवार को पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री और महापौर आशा लकड़ा के पिता के निधन (Asha Lakda’s Father Death) पर गहरा शोक जताया है।

सभी नेताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए शोकाकुल परिवार (Bereaved Family) को विपदा की इस घड़ी में ईश्वर से हिम्मत प्रदान करने की प्रार्थना की है।

लकड़ा के पिता का निधन अत्यंत दुःखद

प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) ने कहा कि काफी समय से इलाजरत बहन आशा लकड़ा के पिता का निधन अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने इस पर गहरा दुःख जताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

कर्मवीर सिंह ने प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि दी

झारखंड बिहार के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह (Karmaveer Singh) ने इस घटना पर शोक जताते हुए शोकाकुल परिवार को ईश्वर से हिम्मत देने की प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

इनके अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अन्नपूर्णा देवी, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी इस घटना पर शोक जताया है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker