जिसके पास खतियान है, उसे झारखंडी माना जाना चाहिए, JMM के इस नेता ने…

ऐसा नहीं कि जो झारखंड बनने से पहले यहां रह रहे हों, उसे झारखंडी का दर्जा मिले, जिसके भी पास यहां का खतियानी हो, वही असल झारखंडी है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: JMM विधायक लोबिन हेम्ब्रम (Lobin Hembram) ने खतियान आधारित स्थानीय नीति का फिर समर्थन किया है। रविवार को रांची में उन्होंने स्पष्ट किया कि जिसके पास खतियान है,उसे ही झारखंडी माना जाना चाहिए।

ऐसा नहीं कि जो झारखंड (Jharkhand) बनने से पहले यहां रह रहे हों, उसे झारखंडी का दर्जा मिले। जिसके भी पास यहां का खतियानी हो, वही असल झारखंडी है। स्थानीय लोगों को नौकरियों में प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

युवाओं को विपक्ष दे रहा हवा

60-40 फार्मूले पर आधारित नियुक्ति नियमावली को लेकर युवाओं के आक्रोश के बारे में उन्होंने कहा कि उसे विपक्ष हवा दे रहा है।

होना यह चाहिए कि झारखंड बनने से पहले जिनके पास भी खतियान है, उसे ही नौकरियों में वरीयता मिले। वह हमेशा युवाओं के साथ हैं। जमीन लूट और ED की छापेमारी (Raid) पर लोबिन ने कहा कि अंचल कार्यालयों की भूमिका संदिग्ध है।

Share This Article