Latest Newsबिहारग्रेजुएट टॉपर आम्रपाली दुबे ने क्यों रचाई 10वीं फेल लड़के से शादी?...

ग्रेजुएट टॉपर आम्रपाली दुबे ने क्यों रचाई 10वीं फेल लड़के से शादी? जानें क्या है कहानी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: भोजपुरी एक्ट्रेस (Bhojpuri Actress) आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का एक वीडियो (Video) सामने आया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है।

दरअसल इस वीडियो में नजर आ रहा है कि वो 10वीं फेल से शादी (Marriage) कर लेती हैं और बाद में पूरा बखेड़ा ही खड़ा कर देती हैं।

एक ओर मांग में सिंदूर की लाज भी रखती हैं और दूसरी ओर पति से भी कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती हैं।

वहीं, एक्ट्रेस ग्रैजुएट टॉपर (Graduate Topper) होती हैं तो उनकी मजबूरी ऐसी क्या थी कि उन्होंने 10वीं फेल से शादी की। तो चलिए आपको बताते हैं क्या है इस शादी की सच्चाई और पूरा मामला।

ग्रेजुएट टॉपर आम्रपाली दुबे ने क्यों रचाई 10वीं फेल लड़के से शादी? जानें क्या है कहानी - Why did graduate topper Amrapali Dubey marry a 10th fail boy? Know what is the story

क्या है इस शादी की कहानी?

दरअसल, युवा दिलों की धड़कन पर राज करने वाले एक्टर अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) और Youtube क्वीन आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘शादी मुबारक’ (Bhojpuri Film Shaadi Mubarak) जल्द ही सिनेमाघरों में आपको देखने के लिए मिलने वाली है।

बता दें इस मूवी का ट्रेलर वीडियो Youtube पर जारी किया गया है, जिसमें आपको कल्लू 10वीं फेल शख्स का किरदार निभा रहे हैं और आम्रपाली दुबे एक ग्रैजुएट जिला टॉपर की भूमिका निभा रही हैं।

ग्रेजुएट टॉपर आम्रपाली दुबे ने क्यों रचाई 10वीं फेल लड़के से शादी? जानें क्या है कहानी - Why did graduate topper Amrapali Dubey marry a 10th fail boy? Know what is the story

अब ऐसे में कल्लू के परिवार वाले शादी के लिए लड़की खोजते हैं तो उनका हर जगह से ही रिजेक्शन हो जाता है। वजह होती है कि वो कम पढ़े-लिखे हैं।

तभी मुलाकात होती है आम्रपाली दुबे से और उनके परिवार से। दोनों की शादी की बात चलती और इनकी शादी हो जाती है। जिसके बाद बखेड़ा शुरू होता है।

जब एक्ट्रेस को पता चलता है कि कल्लू 10वीं फेल हैं इस पर वो रिश्ता तोड़ देती हैं मगर सिंदूर की लाज भी रखती हैं। कुल मिलाकर फिल्म के इस ट्रेलर में पढ़ाई लिखाई का महत्व और रिश्ते की अहमियत को दिखाया गया है।

देखिए Video

ग्रेजुएट टॉपर आम्रपाली दुबे ने क्यों रचाई 10वीं फेल लड़के से शादी? जानें क्या है कहानी - Why did graduate topper Amrapali Dubey marry a 10th fail boy? Know what is the story

अश्लीलता से कोसों दूर है यह फिल्म

इस दौरान आपको फिल्म के ट्रेलर में ऐक्शन, रोमांस और कॉमेडी भी भरपूर देखने के लिए मिलेगी। फिल्म एक फैमिली ड्रामा (Family Drama) है और ये अश्लीलता से कोसों दूर है।

हालांकि, ट्रेलर में ये साफ नहीं हो पाया कि इनकी शादी होती कैसे है और पढ़ी-लिखी होकर वो शादी के लिए राजी कैसे होती हैं? खैर ये सब देखने के लिए फिल्म की रिलीज का इंतजार करना होगा।

फिल्म ‘शादी मुबारक’ के निर्माता रौशन सिंह हैं और निर्देशक आनंद सिंह है, जिन्होंने आज के दौर में शिक्षा के महत्व को प्रदर्शित करने के लिए इस फिल्म का निर्माण किया है।

ग्रेजुएट टॉपर आम्रपाली दुबे ने क्यों रचाई 10वीं फेल लड़के से शादी? जानें क्या है कहानी - Why did graduate topper Amrapali Dubey marry a 10th fail boy? Know what is the story

इसमें अरविंद अकेला कल्लू, आम्रपाली दुबे के साथ-साथ एक्टर समर्थ चतुर्वेदी, विनोद मिश्रा, सृष्टि पाठक और सौम्या पांडे जैसे बेहतरीन एक्टर्स हैं.

इसके बेहतरीन गाने प्यारे लाल यादव, अरबिंद तिवारी, श्याम देहाती, आजाद सिंह, यादव राज, आशुतोष तिवारी और शेखर मधुर ने इसके लिरिक्स लिखे हैं। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, प्रसून यादव हैं।

spot_img

Latest articles

विशेष शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर सवाल, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

Special Teacher Appointment Rules : रांची में विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संवर्ग की नियुक्ति...

ILS को लेकर छात्रों का विरोध, हाईकोर्ट तक पहुँचा मामला

Students Protest Against ILS : रांची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (ILS) को लेकर...

पुराने वोटर लिस्ट पर नगर निकाय चुनाव को लेकर सवाल, मतदाताओं के अधिकार पर चिंता

Questions on Voter List Regarding Municipal Elections : रांची में नगर निकाय चुनाव को...

डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग संपन्न, रेणु तिवारी अध्यक्ष और श्वेता रंजन सचिव बनीं

रांची। डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन (DWA) की नई कार्यकारिणी गठित कर ली गई है। 28...

खबरें और भी हैं...