JAP के जवानों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और उनके बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए योजना करेंगे तैयार: हेमंत सोरेन

Digital News
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने कहा कि हमारी सरकार पुलिस बल के जवानों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा (Health Facility), उनके बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके इस निमित्त कार्य योजना तैयार करेगी।

पुलिस बल के जवानों के वर्कआउट (Workout), कसरत इत्यादि के लिए जिम की व्यवस्था की जाएगी। पुलिस जवानों का सेहत एक महत्वपूर्ण विषय है।

JAP के जवानों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और उनके बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए योजना करेंगे तैयार: हेमंत सोरेन

 

उनका सेहत बेहतर रहे इस निमित्त उन्हें सुविधाएं प्रदान करना हमारी जिम्मेदारी है। सोरेन ने कहा कि पुलिस बल (Police Force) के जवानों को अन्य विकसित राज्यों की व्यवस्था से भी बेहतर व्यवस्था मुहैया कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने झारखंड सशस्त्र पुलिस-1 (JAP-1), रांची परिसर में आधुनिक सुविधाओं से लैस नवनिर्मित ऑडिटोरियम, गैलरी, फूड कोर्ट सहित अन्य नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन किया।

JAP के जवानों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और उनके बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए योजना करेंगे तैयार: हेमंत सोरेन

झारखंड सशस्त्र पुलिस-1, रांची में कराए गए निर्माण का वीडियो प्रजेंटेशन प्रदर्शित (Video Presentation) किया गया। उन्होंने झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP)-1 रांची के प्रांगण स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया।

JAP के जवानों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और उनके बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए योजना करेंगे तैयार: हेमंत सोरेन

पुलिस बल के जवान एवं अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे

मौके पर वाहिनी के बैंड पार्टी (Band Party) द्वारा आकर्षक बैंड डिस्प्ले प्रस्तुत किया गया। वाहिनी के जवानों के द्वारा खुकुरी ड्रिल प्रस्तुति के पश्चात मुख्यमंत्री के साथ ग्रुप फोटोग्राफी भी की गई।

अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लि. रांची-सह-महानिदेशक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो श्री अजय कुमार सिंह ने स्वागत संबोधन में कार्यक्रम के उद्देश्य पर विस्तृत प्रकाश डाला।

JAP के जवानों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और उनके बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए योजना करेंगे तैयार: हेमंत सोरेन

इस अवसर पर प्रधान सचिव गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग राजीव अरुण एक्का, DG रेल अनिल पालटा, ADG जैप प्रशांत सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारी, पुलिस बल के जवान एवं अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

TAGGED:
Share This Article