झारखंड में यहां एक महिला की कोरोना से मौत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : शहर के सोनारी निवासी एक महिला की कोविड-19 से मौत हो गयी।

सांस लेने में परेशानी होने पर महिला को 12 नवंबर को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया था। बता दें कि इससे पहले जिले में 29 अक्टूबर को कोरोना से एक शख्स की मौत हुई थी।

झारखंड में यहां एक महिला की कोरोना से मौत

आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को पूर्वी सिंहभूम में कुल 3666 लोगों की कोरोना जांच हुई।

इनमें सात लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। सबसे ज्यादा मानगो में पांच मरीज मिले। इनमें से तीन मरीज एक ही परिवार के सदस्य हैं। जबकि, दो अन्य मरीज अलग-अलग परिवार के हैं।

वहीं, बारीडीह में एक और बिष्टुपुर में भी एक संक्रमित मरीज मिला। पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 52 हजार 72 हो चुकी है। यहां अभी तक एक हजार 61 मरीजों की मौत हो चुकी है।

जिले के विभिन्न प्रखंडों से शनिवार को कुल 3428 लोगों के नमूने कोरोना जांच के लिए भेजे गये। इनकी रिपोर्ट सोमवार को आने की संभावना है। जिले में अभी तक कुल 18,14,769 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है।

इधर, शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल पांच मरीज ठीक होकर शनिवार को अपने-अपने घर लौटे। जिले में अब तक कुल 50 हजार 977 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.91 प्रतिशत है।

Share This Article