Ranchi : चेक डैम में मिली महिला की लाश, पुलिस कर रही जांच

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: जिले के ठाकुरगांव थाना इलाके के सोबागांव के चेक डैम में एक महिला की लाश बरामद की गई। महिला की पहचानशव की पहचान बुढ़मू थाना क्षेत्र के गुतरु गांव निवासी सुगन देवी (उम्र 30) के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह कुछ ग्रामीण अपने खेतों से धान कटाई का काम कर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने डैम में महिला के शव को तैरते हुए देखा।

इसके बाद मामले की सूचना ठाकुर गांव थाना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। करीब 3 घंटे से अधिक समय तक शव की पहचान नहीं हो सकती।

पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की। पूछताछ के बाद महिला की पहचान हो सकी। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए महिला के परिजनों को बुलाया है।

Share This Article