Latest Newsझारखंडभाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए ओवैसी देशभर में लड़ते हैं हर...

भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए ओवैसी देशभर में लड़ते हैं हर चुनाव: रेवंत रेड्डी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

हैदराबाद (तेलंगाना): कांग्रेस नेता और सांसद रेवंत रेड्डी ने कहा है कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में लाभ उठाने के लिए सत्ता पक्ष तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और भारतीय जनता पार्टी जनता को गुमराह कर रही है।

शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय गांधी भवन में अन्य नेताओं के साथ संवाददाताओं से संबोधित करते हुए रेवंत रेड्डी ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय चुनाव के दौरान भ्रामक आश्वासन देकर लोगों को गुमराह करने के प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि टीआरएस और भारतीय जनता पार्टी दोनों मजलिस की आड़ में परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन तीन दलों को एक ही एजेंडा है, कांग्रेस को कमजोर करना।

इसके लिए यह दल एक दूसरे के सहयोग करते हुए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने मजलिस पार्टी पर आरोप लगाया कि देशभर की कहीं भी चुनाव होंगे तो भाजपा को लाभ दिलाने के लिए मजलिस अपना सहयोग देती है। महाराष्ट्र और बिहार के चुनाव परिणाम इसके उदाहरण हैं।

उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी के जेल जाने पर भाजपा के विधायक रघुनंदन राव ने उनकी जमानत करवाई की थी। मतलब भाजपा और मजलिस में पर्दे के सामने कुश्ती और पीछे दोस्ती है।

सांसद रेड्डी ने सत्ता पक्ष टीआरएस की जमकर खिंचाई करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री केसीआर आज मोदी सरकार की आलोचना कर रहे हैं लेकिन पिछले 6 वर्षों से वे मोदी सरकार के सभी कार्यक्रमों का समर्थन करते रहे हैं।

हैदराबाद में विकास कार्य कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में होने का दावा करते हुए सांसद ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी “बस्ती हमारा बलदिया हमारा” नारा को लेकर निगम का चुनाव लड़ रही है। टीआरएस सरकार ने हैदराबाद के विकास के लिए कोई विशेष कदम नहीं उठाया। हाल ही में भारी वर्षा और बाढ़ से उत्पन्न परिस्थितियों को निपटने में टीआरएस सरकार असमर्थ साबित हो चुकी है।

spot_img

Latest articles

रायबरेली में राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, मनरेगा बचाने की अपील

Rahul Gandhi Attacks Modi Government : कांग्रेस पार्टी इन दिनों मनरेगा योजना (MNREGA scheme)...

शीतल अपार्टमेंट की छत से कूदकर महिला ने की आत्महत्या, इलाके में शोक

Woman Commits Suicide by Jumping From the Roof : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र...

RIMS हुआ आत्मनिर्भर, हेल्थ मैप का करार खत्म, अब आधुनिक जांच सुविधाएं खुद करेगा संस्थान

RIMS Becomes Self-Reliant: रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में संचालित रेडियोलॉजी...

खबरें और भी हैं...

रायबरेली में राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, मनरेगा बचाने की अपील

Rahul Gandhi Attacks Modi Government : कांग्रेस पार्टी इन दिनों मनरेगा योजना (MNREGA scheme)...

शीतल अपार्टमेंट की छत से कूदकर महिला ने की आत्महत्या, इलाके में शोक

Woman Commits Suicide by Jumping From the Roof : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र...